Brahmin Kushinagar

पडरौना शहर के एम.आर.एम. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महा संगठन के तत्वावधान में कुशीनगर व बिहार प्रांत के ब्राह्मणों ने समीक्षा बैठक की।

कार्यक्रम में एक-एक बिंदु पर विचार किया गया। इन बिंदुओं के माध्यम से ब्राह्मण किस प्रकार एकजुट हों, इस पर विचार-विमर्श किया गया।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि ब्राह्मणों को हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए, जिससे देश व समाज का विकास हो सके। ब्राह्मण आने वाली पीढ़ी को यह दिशा-निर्देश देने की कोशिश करें कि हमेशा से एकजुट होकर देश का कल्याण व समाज का कल्याण किया जाए।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा व दीप प्रज्वलन करके की गई। इस दौरान पंडित प्रद्युम्न पांडे ने स्वागत भाषण दिया।

बैठक की अध्यक्षता पंडित जितेंद्र दत्त पांडे (जितु बाबा) ने की।

संचालन की भूमिका पंडित शुभ मिश्रा ने निभाई।

Brahmin Kushinagar

इस जनपद से किसी भी ब्राह्मण को यदि कहीं जरूरत पड़े तो वह शारीरिक व आर्थिक रूप से सहयोग करेंगे। इस संगठन के संरक्षक पंडित रणविजय दुबे ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिले के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

Brahmin Kushinagar
Brahmin Kushinagar

बैठक में मुख्य रूप से महिला शाखा से नीतू दुबे, पंडित सतीश शुक्ला (उप जिला अध्यक्ष), पंडित राहुल पांडेय, पंडित प्रदीप पांडे, पंडित दुर्गा राज मिश्रा, पंडित राजेश पांडे, पंडित जय त्रिपाठी, महंत सत्यव्रत जी, पंडित विकास दीक्षित, पंडित आशीष पांडे, पंडित ओमप्रकाश पाठक, पंडित महेंद्र दुबे, पंडित अखिलेश तिवारी, पंडित राजेंद्र मिश्रा, पंडित विजय कुमार दुबे, मनोज पांडे, विनोद पांडे, सत्य प्रकाश तिवारी, सतीश तिवारी, धीरज पांडे, पंडित रघुनाथ पांडे, पंडित हरिकेश दुबे, पंडित अनिरुद्ध तिवारी, पंडित हरि नारायण तिवारी, पंडित मुकुल मिश्रा, पंडित अंकुर मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में लगभग तीन सौ से अधिक संख्या में विप्र समाज उपस्थित रहा।

अंत में सभी लोगों ने एक स्वर में ब्राह्मण की एकजुटता और अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भोजनोपरांत सभा की समाप्ति की गई।